-
Advertisement
विवाह-समारोह में शराब परोसना अब बड़ा सिरदर्द, कर दिया सरकार ने कुछ ऐसा काम
Alcohol Permit Fee Increased In Marriage Ceremony In Himachal : शिमला। हिमाचल (Himachal Pradesh) में विवाह-समारोह में शराब परोसना अब बड़ा सिरदर्द हो गया है, चूंकि सरकार ने कुछ ऐसा काम जो कर दिया है। परमिट फीस ( Alcohol Permit Fee Increased In Marriage Ceremony) 600 से बढ़ाकर 1200 रूपए कर दी गई,इससे जेब ज्यादा ढीली करनी पडेगी। यानी 1200 रूपए परमिट फीस चुकता करने के बाद ही कोई भी छह पेटी व्हिस्की और छह पेटी बियर को समारोह स्थल पर रख सकेगा। अगर कोई अनलिमिटेड कोटा रखना चाहता है तो उसे 1700 रुपए फीस चुकता करनी होगी। इस संबंध में आबकारी विभाग (Excise Department) ने फील्ड अधिकारियों को पत्र जारी कर आबकारी नीति (Excise Policy) में किए गए प्रावधान को सख्ती से लागू करने को लेकर पत्र जारी किया है। परमिट फीस नहीं लेने पर विभाग के अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई कर सकते हैं।
समारोह का कार्ड, आवेदन के साथ विभाग को दिखाना होगा
विवाह-समारोहों (Marriage Ceremony) में शराब परोसने के लिए विभागीय अधिकारियों के पास आवेदन कर परमिट बनाए जा सकते हैं। इसके लिए शादी या समारोह का कार्ड आवेदन के साथ विभाग को दिखाना होगा। तय शुल्क चुकाने के बाद परमिट बन जाएगा। इस परमिट को दिखाकर लोग शराब की दुकानों से सप्लाई लेकर अपने पास रख सकेंगे।
शराब की धरपकड़ के लिए निगरानी तेज की
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक परमिट फीस चुकाने के बाद कोई भी बिना किसी परेशानी के शराब की दुकानों से सप्लाई उठाकर समारोह स्थल में ले जा सकता है। इसके साथ ही आबकारी कराधान विभाग (Excise Taxation Department) ने सीमावर्ती इलाकों में बाहरी क्षेत्रों से आने वाली शराब की धरपकड़ के लिए निगरानी भी तेज कर दी है। सीजन में चंडीगढ़ से खासी मात्रा में शराब अवैध रूप से हिमाचल में लाई जाती है। इसके चलते विभाग ने फील्ड अधिकारियों को पत्र जारी कर सतर्क रहने को कहा है।
-संजू चौधरी

