-
Advertisement
Anurag Thakur | Sukhu Govt | Jairam Thakur |
पंचायती राज चुनावों के दूसरे चरण में हिमाचल की 1276 पंचायतों में वोटिंग चल रही है। इसी बीच हमीरपुर के समीरपुर बूथ पर सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने परिवार के साथ मतदान किया है। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर अनुराग ठाकुर ने कहा कि नए चुन कर आने वाले लोग विकास की गाथा लिखेंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भर में नगर निगम के चुनावों के साथ साथ पंचायती चुनावों मंे कांग्रेस को मुंह की खानी पडी है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश के किसी भी कोने से आ रहे नतीजे भाजपा के पक्ष में आ रहे है और सरकार के खिलाफ आ रहे है। उन्होंने कहा कि लोग अपना गुस्सा सरकार के खिलाफ इन चुनावो में निकाल रहे है।

