-
Advertisement
हिमाचल में यहां डिपो खोलने के लिए मांगे आवेदन, 20 जनवरी लास्ट डेट
सोलन। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में हैं तो यह काम आपकी आजीविका का अच्छा साधन हो सकता है। सोलन (Solan) जिला में विभिन्नों पर डिपो खोलने के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इन आवेदनों को आनलाइन (Online) जमा करने की अंतिम डेट 20 जनवरी, 2022 है। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि आवेदन केवल आनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रपत्र विभागीय वेबसाइट (Website) food.hp.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक को निर्धारित प्रपत्र व अन्य दस्तावेज वेबसाइट emerginghimachal.hp.gov.in पर अपलोड करने होंगे।
यह भी पढ़ें-हिमाचलः लोक सेवा आयोग ने नायब तहसीलदार के 20 पदों पर निकाली वैकेंसी
पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि नगर निगम सोलन (Nagar Nigam Solan) के वार्ड नंबर 10, कोटलानाला, विकास खंड नालागढ़ के अंतर्गत नगर परिषद बद्दी के वार्ड नंबर 02 तथा वार्ड नंबर 09 में उचित मूल्य की दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर (Dharmpur) विकास खंड की ग्राम पंचायत जाबली के गांव गाही, ग्राम पंचायत कोटीनाम्ब के गांव कोटी तथा कुनिहार विकास खंड ग्राम पंचायत जघून के गांव जघून, ग्राम पंचायत कोटलू तथा ग्राम पंचायत चम्यावल में नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक में लिया गया है। उन्होंने कहा कि नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने के लिए आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर 20 जनवरी, 2022 को सायं पांच बजे किए जा सकते हैं। इसके उपरांत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा। निर्धारित प्रपत्र खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के संबंधित निरीक्षक तथा जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


