-
Advertisement
लाहुल-स्पीति में एवलांच गिरने की चेतावनी, लाहुल-पांगी में आज शैक्षणिक संस्थान बंद
Himachal Weather: हिमाचल के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में भारी बर्फबारी (Heavy snowfall in Lahaul-Spiti)हो रही है, जिसके चलते पूरे जिले का संपर्क शेष दुनिया से कट चुका है। अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) भी आवाजाही के लिए बंद हो गई है। कई इलाकों में तीन फीट से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है।
भारी बर्फबारी चलते लाहुल स्पीति के डीसी ने आज केलांग, उदयपुर और काजा उपखंडों के सभी शैक्षणिक संस्थानों (Educational Institutions)को बंद करने के आदेश दिए हैं। उधर आवासीय आयुक्त पांगी ने भी सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। भारी बर्फबारी को देखते हुए लाहुल स्पीति प्रशासन ने जिला में एवलांच (हिमस्खलन) गिरने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही स्थानीय लोगों को सहित पर्यटकों (Tourists)को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग (Meteorological Department)की ओर से आज और कल भी भारी स्नोफॉल का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शिमला और मनाली सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में आधे फीट से लेकर एक फीट तक बर्फबारी होने से लोग अपने घरों में ही दुबकने को मजबूर हैं।
देश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन से रुक रुक कर बारिश हो रही है। इससे प्रदेशवासियों ने भी सूखे जैसे हालात से राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने हैवी स्नोफॉल का ऑरेंज अलर्ट कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जिला को दिया है।
संजू चौधरी

