- Advertisement -
केंद्रीय कर्मचारी हैं तो आपके लिए इससे बड़ी खबर हो ही नहीं सकती। महंगाई भत्ता व प्रमोशन के बाद अब एक और तोहफा मिलने वाला है। अगर ऐसा हो गया तो बेसिक सैलरी आठ हजार रुपए तक बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र और राज्य कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में इजाफा किया जा सकता है। फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से केंद्र सरकार कर्मियों की बेसिक सैलरी में आठ हजार रुपए तक का बदलाव आएगा।
केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.57 गुना से 3.68 गुना करने की मांग करते आ रहे हैं। इस बारे में जुलाई के बाद फैसला होने की उम्मीद है। ऐसा हुआ तो कर्मचारियों के लिए अगस्त में डबल सौगात आएगी। अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 2.57 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी मिल रही है। इसके बढ़कर 3.68 होने पर कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में आठ हजार रुपए का इजाफा हो जाएगा। मतलब 18,000 वाली न्यूनतम सैलरी बढ़कर 26,000 रुपए हो जाएगी।
- Advertisement -