-
Advertisement
हसीन शाम का ये नजारा आपको बना देगा देवभूमि का कायल
Last Updated on January 31, 2022 by admin
धर्मशाला। हिमाचल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। हिमाचल के अद्भुत प्राकृतिक नजारों (Natural Scenery) के दीदार करने के लिए देश विदेश से यहां लोग आते हैं। ऐसा ही एक प्रकृति का सुंदर दृश्य आज शाम धर्मशाला में देखने को मिला। जिन्हें तेनज़िन त्सुंडु ने अपने कैमरे में कैद किया है।
यह फोटो धर्मशाला (Dharamshala) का शाम के समय का हैं। इन्हें देख कर ऐसा लग रहा है कि मानो प्रकृति अपने रंगों से चित्रकारी कर रही हो। शाम के समय ढलते सूरज की धीमी-धीमी किरणे बादलों के बीच से देवभूमि पर पड़ कर इसकी सुंदरता में और निखार ला रही हैं।
बता दें कि हिमाचल के पहाड़, झरने, झीलें और वनस्पतियों से समृद्ध घने जंगल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वैसे तो पूरे भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो आपको मन मोह लेंगी, लेकिन हिमाचल प्रदेश का लगभग हर स्थल ही दार्शनिक है। हिमाचल प्रदेश में गांवों से लेकर घाटी तक में पर्यटकों का जमावड़ा लगता है। हर साल लाखों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। हिमाचल में कई पर्यटन स्थल हैं, जहां का शांत वातावरण आपको आराम और सुकून तो देगा ही, साथ ही जेब पर भी अधिक बोझ नहीं पड़ेगा।