-
Advertisement
फेरों से पहले दामाद ने थमाई लिस्ट, ऐसी डिमांड पढ़ते ही रो पड़ा ससुर….
Viral News: हर कोई चाहता है कि उसकी शादी वायरल हो जाए। सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो, फोटोशूट और ग्रैंड फंक्शन्स की बाढ़ आ जाती है। लोग अब ऐसे ऐसे काम करते हैं, ताकि उनकी वेडिंग वायरल हो जाए। लेकिन इस बार एक दूल्हे ने तो ये पूरा का पूरा ट्रेंड ही बदल दिया। होने वाले एक दामाद ने फेरों से ठीक पहले ससुर को एक कागज थमाया, जिसमें उसकी डिमांड्स लिखी थी। दूल्हे ने दहेज नहीं, बल्कि सादगी और परंपरा से जुड़ी 10 मांगों की एक लिस्ट ससुर को थमा दी। लिस्ट पढ़ते ही ससुर भावुक हो गया। जिसने भी इस लिस्ट को पढ़ा उसने दामाद की तारीफ शुरू कर दी। यह लिस्ट देखकर हर कोई दंग रह गया। दूल्हे की ये लिस्ट दहेज की नहीं थी, बल्कि ‘शादी की गरिमा और परंपरा बनाए रखने’ की थी. उसने जो 10 डिमांड्स रखीं, वे थीं:
कोई प्री-वेडिंग शूट नहीं होगा।
दुल्हन लहंगा नहीं, साड़ी पहनेगी।
तेज या फूहड़ गाने नहीं, सिर्फ वाद्य संगीत बजेगा।
वरमाला के वक्त सिर्फ दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर रहेंगे।
किसी को वरमाला के दौरान उठाने की मनाही।
पंडित जी को बीच में कोई नहीं टोकेगा।
फोटोग्राफर रस्में रुकवाए बिना तस्वीरें लेगा।
बनावटी पोज नहीं होंगे।
शादी दिन में होगी, विदाई शाम तक।
किसी को भी पब्लिक में गले लगने या किस करने की मनाही।
लड़का सादगी की मिसाल है
लिस्ट वायरल होते ही इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया। कुछ लोगों ने कहा-यह लड़का सादगी की मिसाल है। तो कई यूजर्स ने सवाल उठाया वह क्यों तय करेगा कि दुल्हन क्या पहने?’ एक यूजर ने लिखा-‘मांगें चाहे दिखावे की न हों, लेकिन ये भी एक तरह का कंट्रोल है।
पंकज शर्मा

