-
Advertisement
हिमाचल Congress की बैठक से पहले Delhi में बड़ी हलचल, अंदर की बात आई बाहर
Himachal Congress Politics : हिमाचल विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले प्रदेश कांग्रेस (Himachal Congress) के संगठनात्मक ढांचे के साथ.साथ कैबिनेट में हल्का-फुल्का बदलाव हो सकता है। आज दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बैठक बुलाई है। बैठक में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कैबिनेट मंत्रियों सहित पार्टी के पूर्व में रहे प्रदेश अध्यक्ष भी बुलाए गए हैं। नौ माह से भंग चल रही हिमाचल कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर दिल्ली में कई दौर की बैठक हो चुकी है मगर यह पहला मौका है जब राहुल गांधी बैठक ले रहे हैं। ऐसे में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
कैबिनेट में भी हल्का-फुल्का फेरबदल करने पर होगी चर्चा
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर सभी की राय ली जाएगी। इससे पहले पार्टी हाईकमान ने पर्यवेक्षकों की तैनाती कर उन्हें प्रदेश के नेताओं की राय जानने के लिए भेजा था। इसके बाद प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल (Rajani Patil) भी दो बार शिमला आकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं की राय जान चुकी है। वह अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप चुकी है। लेकिन इस पर अभी तक फैसला नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस की मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) का तीन साल का कार्यकाल अप्रैल महीने में पूरा हो चुका है। इसके साथ ही प्रदेश कैबिनेट में भी हल्का-फुल्का फेरबदल करने पर चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में अभी एक पद खाली पड़ा हुआ है। इस पद को भरने की भी बात होनी है। बैठक से पहले हिमाचल कांग्रेस की गतिविधियां सरगर्म है।
-पंकज शर्मा

