-
Advertisement
हिमाचल: बाइक सवार के सामने अचानक आ गया कुत्ता, उसे बचाते दे दी अपनी जान
गगरेट। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में एक सड़क हादसे (Road Accident) में एक युवक की मौत हो गई। मामला उपमंडल गगरेट के कुठेड़ा जसवालां गांव में पेश आया। मृतक युवक की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र महिंद्र सिंह निवासी कुठेड़ा जसवालां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक देर सायं अर्जुन सिंह बाइक पर सवार होकर लोहारली से वापिस घर लौट रहा था। जैसे ही कुठेड़ा जसवालां गांव पहुंचा, तो उसकी बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसके चलते बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोट लग गई।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पहाड़ी पर घास काटते व्यक्ति पर गिरी आसमानी बिजली, मौके पर गई जान
उसे तत्काल स्थानीय लोग सिविल अस्पताल गगरेट ले आए। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाने के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे क्षेत्रीय अस्पतापल ऊना रेफर कर दिया, लेकिन ऊना अस्पताल में भी उसकी अति नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई (PGI) रेफर किया गया और उसे जब पीजीआई ले जाया जा रहा था, तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


