-
Advertisement
बिक्रम ठाकुर का तंज : विक्रमादित्य के मंत्री बनने के बाद प्रतिभा को याद आया कांगड़ा
रविन्द्र चौधरी, कांगड़ा। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता व जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर (MLA Bikram Singh Thakur) ने राज्य स्तरीय लोहड़ी पर्व को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल कांगड़ा जिला के धरोहर गांव परागपुर राज्य स्तरीय लोहड़ी पर्व मनाया जाता है। जिसे प्रदेश सरकार बड़ी धूमधाम से मनाती है। लेकिन इस बार इस प्रदेश स्तरीय लोहड़ी पर्व (state level lohri festival) को मनाने के लिए परागपुर की ग्राम पंचायतों से 300-300 रुपए की उगाही की गई है। वहीं बिक्रम सिंह ठाकुर ने परागपुर में राज्य स्तरीय लोहड़ी को लेकर प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन हारे और नकारे हुए लोगों के साथ बैठकें करना बंद करें अन्यथा बीजेपी ऐसे अधिकारियों के दफ्तरों के सामने उग्र प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय लोहड़ी के लिए विभागों से जबरन पैसे एकत्रित किए जा रहे हैं। यहां तक कि ग्राम पंचायतों से भी तीन.तीन सौ रुपए एकत्रित करने का मामला सामने आया है जो कि सरकार के लिए शर्मनाक है।
यह भी पढ़ें:सीएम बोले: कर्मियों-पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया, करना होगा इंतजार
सरकार और संगठन में नहीं कोई तालमेल
हिमाचल प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री व जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि सरकार और संगठन में कोई तालमेल न होने के कारण दोनों तरफ से अलग-अलग बयान बाजी हो रही है। जिससे कांग्रेस की प्रदेश में फजीहत देखने को मिल रही है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने डीजल की कीमतों (Diesel Prices) को लेकर सीएम द्वारा दिए गए बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर डीजल पर लगाया गया वैट उपचुनावों के परिणाम आने के बाद घटाया गया था। बावजूद इसके सीएम सुक्खू (CM Sukhu) द्वारा अनुचित तर्क दिया जा रहा है। यदि बीजेपी ने फायदा लेना होता तो डीजल पर लगाया गया वैट उपचुनावों से पहले भी घटाया जा सकता था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने के कारण वैट में मामूली वृद्धि की गई थी। बीजेपी ने पेट्रोलियम पदार्थों पर उस समय नियंत्रण किया जब प्रदेश के अंदर कोई चुनाव नहीं था।
प्रतिभा सिंह के बयान पर ली चुटकी
कांग्रेस झूठे प्रलोभन देकर सता में जरूर आई है लेकिन जनता कांग्रेस को अब ठग सरकार की संज्ञा दे रही है। उन्होंने जिला कांगड़ा के संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा दिए गए बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) का यह कहना कि वे कांगड़ा को लेकर सीएम से बात करेंगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार और संगठन में कोई तालमेल नहीं है। शायद प्रतिभा सिंह को यह पता ही नहीं था कि कांगड़ा से मात्र एक मंत्री बनाया जाएगा। अपने बेटे के मंत्री बनने के उपरांत प्रतिभा सिंह को अब कांगड़ा नजर आ रहा है। कांगड़ा (Kangra) के लोग कांग्रेस सरकार (Congress Govt) के अन्याय को ज्यादा देर तक बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंत्रिमंडल के गठन में कांगड़ा के साथ सरकार ने पूरी तरह से अन्याय किया है।
