-
Advertisement
संबित पात्रा बोले: कांग्रेस जब सत्ता में होती है तो भ्रष्टाचार की जननी बन जाती है
शिमला। कांग्रेस (Congress) जब सत्ता में होती है तो भ्रष्टाचार की जननी बन जाती है, जिसमें करोड़ों के घोटाले बार-बार सामने आते हैं। इसके विपरित पीएम मोदी ने जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। यह बात रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने पीटरहॉफ में बीजेपी राज्य मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश में हुए पिछले चुनावों में बीजेपी (BJP) ने 4 राज्यों में जीत हासिल की, जबकी सभी मत जीत के खिलाफ थे। हमने यूपी, गोवा और उत्तराखंड में मिशन रिपीट करते हुए दोबारा से बीजेपी की सरकार बनाई। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्र मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) जीत को लेकर आश्वस्त थे, यह हमारे नेताओं की दृष्टि है जो भारत और बीजेपी को उस स्तर पर ले गई है जिसके बारे में कभी सोचा भी नहीं गया था।
यह भी पढ़ें:विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगना सरकार की नाकामी : सुक्खू

उन्होंने कहा कि हिमाचल में हम अपनी सरकार जरूर दोहरा रहे हैं, हिमाचल का सामाजिक वातावरण बीजेपी के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी कार्यकर्ताओं की ताकत से डरती है और पूरी तरह से परेशान है कि प्रतिकूल स्थिति से कैसे निपटा जाए। यह बीजेपी सरकार है जिसने हर नागरिक के बारे में सोचा है। मोदी ने सही मायने में उन लोगों का उत्थान किया है जिन्हें कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक (Vote Bank) के रूप में इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि हम हिमाचल में एक मजबूत सरकार बनाने की ओर बढ़ रहे हैं और विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। बीजेपी के पास एक मजबूत संगठन है और हम अपनी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हमेशा नए तरीकों अपनाते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


