डॉ.सिकंदर बोले- आम आदमी पार्टी सिर्फ मीडिया में जनता में नहीं, सरकार तो बीजेपी ही बनाएगी

धर्मशाला में खालिस्तान के झंडे लगाने की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

डॉ.सिकंदर बोले- आम आदमी पार्टी सिर्फ मीडिया में जनता में नहीं, सरकार तो बीजेपी ही बनाएगी

- Advertisement -

मंडी। राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार का कहना है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ मीडिया में ही है, जनता के बीच उनकी कोई चर्चा नहीं। यह बात उन्होंने आज सर्किट हाउस मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही। डा. सिकंदर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में थर्ड फ्रंट की कोई बात ही नहीं है। आम आदमी पार्टी सिर्फ मीडिया में बयान देकर सुर्खियां बटोरने में लगी हुई है। प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सरकार बनने जा रही है। यहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता है लेकिन कांग्रेस की हालत क्या हो चुकी है, यह सभी को पता है। आज कांग्रेस ने अपने कुनबे को संभालने के लिए पदाधिकारियों की फौज खड़ी कर दी है ताकि कोई दल छोड़कर न भागे। इतिहास में पहली बार अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्षों की फौज बनाई गई है। इसलिए प्रदेश में अब कोई भी ताकत बीजेपी को मिशन रिपीट से नहीं रोक सकती।


यह भी पढ़ें:विक्रमादित्य सिंह बोले: सीएम जयराम करें खालिस्तानियों पर कार्रवाई, नहीं तो हम देंगे जवाब

डा. सिकंदर कुमार ने धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में खालिस्तान के झंडे लगाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में कोई ऐसी हरकत कर गया है जिसपर राज्य सरकार ने तुरंत प्रभाव से संज्ञान लिया है और आरोपियों को तलाशा जा रहा है। जो भी इस घटना में संलिप्त होंगे उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। डा. सिकंदर कुमार ने कहा कि वे राज्यसभा सांसद बनने के बाद पूरे प्रदेश के दौरे पर निकले हैं ताकि बीजेपी के मिशन रिपीट के सपने को पूरी तरह से साकार किया जा सके। वे अपने दौरों के दौरान संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार हिमाचल में भाजपा की 50 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश महामंत्री एवं विधायक राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, जवाहर ठाकुर और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

 

 

- Advertisement -

Tags: | Mandi | Himachal News | political news | Himachal Politics | Dr. Sikander Kumar | BJPMP
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है