-
Advertisement
चंडीगढ़ में रैपर बादशाह के डी ओरा क्लब के बाहर ब्लास्ट, फॉरेंसिक टीम मौके पर
Blast at De Ora club in Chandigarh: चंडीगढ़ के एक नाइट क्लब के पास आज सुबह दो धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई। सेक्टर 26 स्थित डी ओरा क्लब (De Ora Club)के बाहर बाइक पर आए दो युवकों ने दो धमाके( Blast) किए। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि धमाके किस चीज से किए हैं। इन धमाकों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है मगर क्लब के शीशे टूट गए हैं। यह घटना सुबह 4 बजे के बीच की है। हालांकि, इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस बीच पुलिस और फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इसके साथ ही संदिग्धों की तलाश जारी की गई है।
नाइट क्लबों के पास सुरक्षा बढ़ाई
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage)की जांच की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है। वहीं, नाइट क्लबों के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, जिस क्लब में धमाका हुआ उसका मालिक रैपर बादशाह (Rapper Badshah)बताया गया है।डीएसपी दिलबाग सिंह धालीवाल के अनुसार हमें कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि यहां कुछ निजी समस्या है। हमारे जांच अधिकारी ने देखा कि यहां कांच टूटा हुआ है, फिलहाल हम कुछ नहीं कह सकते, फोरेंसिक टीम (Forensic Team)आ गई हैं। हमने अभी एफआईआर दर्ज की है और जांच शुरू की है।

