-
Advertisement
हिमाचलः भाभी की हत्या करने वाले देवर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला
Last Updated on February 14, 2022 by Vishal Rana
रोहड़ू। हिमाचल के शिमला (Shimla) जिला में भाभी की हत्या करने वाले युवक का शव जंगल में फंदे से लटका मिला है। युवक हत्या करने के बाद से फरार था। पुलिस उसे रात भर तलाश करती रही लेकिन सुबह साढ़ नौ बजे के करीब युवक का शव पेड़ से लटका मिला। महिला के शव का आज आईजीएमसी में पोस्टमार्चम करवाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: देवर ने भाभी की कर दी हत्या, कुल्हाड़ी से हमला कर दी दर्दनाक मौत
जाहिर है गत दिवस शिमला जिला के रोहड़ू (Rohru)के मलखून गांव में अभिषेक नेगी नाम के युवक ने अभी भाभी प्रिया की नशे की हालत में कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में छापेमारी कर रही थी। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल के नेतृत्व में रात भर मलखून जंगल में पुलिस के जवान अभिषेक की तलाश करते रहे। सुबह करीब साढे नौ बजे के करीब अभिषेक का शव पेड पर फंदे से झूलता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।