-
Advertisement
सैंज के बक्शाहाल में मिला बच्ची का शव, 2 लोगों की तलाश जारी
Himachal News: जिला कुल्लू में सैंज घाटी में बादल फटने से आई बाढ़ में बहे तीन लोगों में से एक शव आज बरामद हुआ है। ये शव बच्ची का है और बच्ची के पिता और बुआ अभी लापता है। सैंज के जीवा नाला में बादल फटने से तीन लोग बह गए थे। इस घटना के बाद अब बक्शाहाल में नदी किनारे एक बच्ची का शव बरामद हुआ है। पुलिस टीम ने भी शव अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस के द्वारा इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
लड़कियों के बीच नदी में फंसा था शव
बताया जा रहा है कि एक स्थानीय ग्रामीण जब अपने खेतों की ओर जा रहा था, तो उसे लड़कियों के बीच नदी में एक शव फंसा हुआ दिखाई दिया। ऐसे में उसने अन्य लोगों को भी सूचित किया। अन्य लोगों ने मिलकर बच्ची के शव को बाहर निकाला। बच्ची की पहचान मूर्ति देवी पुत्री नन्द राम गांव विहाली डाकघर रैला के रूप में हुई है। बादल फटने की घटना में नंद लाल, उनकी बेटी मूर्ति देवी और बहन यान दासी बाढ़ में बह गए थे। ऐसे में अब नन्द लाल और यान दासी की तलाश की जा रही है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने बताया कि बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है और अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
तुलसी बाबा

