-
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर विक्रम गोखले का निधन, पुणे अस्पताल में चल रहा था इलाज
हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का शनिवार को निधन (Passed Away) हो गया। विक्रम गोखले की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 5 नवंबर से पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू (ICU) में वेंटिलेटर पर रखा था। जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद शनिवार को एक्टर की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनते ही उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें:जानी-मानी एक्ट्रेस तबस्सुम का मुंबई में निधन, अंतिम संस्कार के बाद दी खबर
आज यानी शनिवार शाम 4 बजे विक्रम गोखले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। विक्रम गोखले का अंतिम संस्कार (Funeral) आज पुणे के वैकुंठ श्मशान भूमि में होगा। विक्रम गोखले ने हम दिल दे चुके सनम और भूल भुलैया जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दुनियाभर में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। विक्रम गोखले के निधन की खबर मिलते ही हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। विक्रम गोखले के निधन से हिंदी सिनेमाजगत में शोक का माहौल है। सोशल मीडिया पर सितारे विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बता दें कि विक्रम गोखले ने फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में अपने करियर की शुरुआत 26 साल की उम्र में 1971 में अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म परवाना से की थी। गोखले ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें 1990 की अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म “अग्निपथ” और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म हम दिल दे चुके सनम शामिल हैं। उन्होंने मराठी फिल्म अनुमति में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए 2010 में बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। उन्होंने मराठी फिल्म आघाट के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। विक्रम गोखले को आखिरी बार अभिमन्यु दासानी और शिल्पा शेट्टी स्टारर निकम्मा में देखा गया था, जो इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group