-
Advertisement
ऐसा क्या हुई कि चीन में अचानक चलने लगी सौ साल पुरानी बिल्डिंग
इंसान को तो चलते हुए आप ने देखा होगा पर क्या कभी किसी बिल्डिंग को चलते देखा है। अगर देखा है तो समझो कि ये सब तकनीक का कमाल है। ऐसे ही कमाल का उदाहरण चीन के शंघाई शहर से सामने आया है जब वहां सौ साल पुरानी एक बिल्डिंग अचानक चलने लगी। यह सब तब हुआ जब उस बिल्डिंग को मशीनों के सहारे एक जगह से दूसरी जगह रख दिया गया और वह बिल्डिंग जस की तस खड़ी रही। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
यह भी पढ़ें: बिहार में इस जगह लगती है ‘नावों की मंडी’, नेपाल से भी पहुंचते हैं खरीददार
3,800-ton century-old building slowly "walking" in Shanghaipic.twitter.com/fCeTbKpR7M
— Zhang Meifang (@CGMeifangZhang) July 10, 2022
शंघाई शहर में कई जगहों पर सरकारी तरीके से बिल्डिंग्स का काम चल रहा है और पुरानी इमारतों का स्थान बदला जा रहा है। इसी कड़ी में वॉकिंग मशीन और अन्य उपकरणों सहायता से अब तक की सबसे भारी इमारत को भी इधर से उधर कर दिया गया। बिल्डिंग हिलाने के लिए पहले सटीक माप और गणना की गई और फिर इमारत को उस स्थान पर धकेलने के लिए नीचे की ओर स्लाइडिंग रेल स्थापित की गई थी। इस प्रक्रिया के आखिरी चरण में इमारत को जमीन से उठा लिया गया था और फिर पूरी तरह से ‘वॉकिंग मशीन’ नामक नई तकनीक का उपयोग करके स्थानांतरित कर दिया गया।
साभारः @CGMeifangZhang

