-
Advertisement
हिमाचल: परिजनों की मांग, शहीद अमित के नाम पर रखा जाए बस स्टैंड और डिग्री कॉलेज का नाम
मंडी। अरुणाचल में पेट्रोलिंग के दौरान सड़क हादसे (Road Accident) में वीरगति को प्राप्त हुए जोगिंदर नगर के अमित कुमार के परिजनों ने प्रदेश सरकार से जोगिंदर नगर बस स्टैंड व डिग्री कॉलेज का नाम शहीद के नाम पर रखने की मांग की है। वहीं शहीद की पत्नी को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है। सोमवार को शहीद अमित कुमार के पिता व उनके चचेरे भाई ने एडीसी मंडी जतिन लाल से मुलाकात की और प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़ें:दुल्हन का जोड़ा पहनकर पत्नी ने दी शहीद पति को अंतिम विदाई, नौ माह में उजड़ा सुहाग
शहीद अमित कुमार के पिता मंगतराम ने बताया कि उनके दोनों ही बेटे सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। छोटा बेटा पिछले महीने 23 अक्टूबर को अरुणाचल में पेट्रोलिंग (Patrolling) के दौरान शहीद हो गया। उन्होंने कहा कि उनके छोटे बेटे की शहादत के बाद डिग्री कॉलेज जोगिंदर नगर व बस स्टैंड का नाम शहीद अमित कुमार के नाम पर रखा जाए, जिसके लिए उन्होंने बीते रोज सीएम जयराम ठाकुर से भी मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि गांव के संपर्क मार्ग एजु से भटवाड़ा को भी जल्द पक्का करवाया जाए और उस सड़क का नाम भी शहीद अमित कुमार के नाम पर रखा जाए। शहीद अमित कुमार के चचेरे भाई ने बताया कि सीएम जयराम ठाकुर ने उनकी हर संभव सहायता करने और उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि जोगिंदर नगर के भटवाड़ा गांव निवासी अमित कुमार अरुणाचल में 13 डोगरा रेजीमेंट में बतौर नायक ड्यूटी पर तैनात थे। पेट्रोलिंग के दौरान एक सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त हो गए। अमित कुमार की शादी 9 महीने पहले ही हुई थी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


