-
Advertisement
एक माह बाद सुक्खू को मिलेगी कैबिनेट टीम, दिल्ली से लौटते ही करेंगे खुलासा
Last Updated on January 7, 2023 by saroj patrwal
शिमला। सत्ता संभालने के क़रीब एक माह बाद कांग्रेस सरकार (Congress Govt) के कप्तान यानी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) को मंत्री मिलने की संभावना है। विधानसभा शीतकालीन सत्र के बीच सीएम सुखविंदर सुक्खू के अचानक दिल्ली जाने के बाद 7 या 8 दिसंबर को कैबिनेट का गठन (Cabinet Formation) होने के कयास लगाए जा रहे हैं। खासकर राज्यपाल का 7 जनवरी को गोवा दौरा रद्द होने के बाद इसकी संभावना ज्यादा बढ़ी है। सूत्रों के मुताबिक़ सुक्खू के मंत्रियों की शपथ कल यानी शनिवार या फिर रविवार को सुबह. सवेरे होने की संभावना हैं। ऐसे में अब राजभवन से नोटिफिकेशन ख़ासकर ओथ के लिए इनविटेशन कार्ड जारी होने का इंतज़ार है।
यह भी पढ़ें:शीतकालीन सत्र: सदन में कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने सहित दो विधेयक पारित, डिप्टी सीएम ने रखा प्रस्ताव
बताया जा रहा है कि पहले चरण में सुधीर शर्माए चन्द्र कुमार, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्मानी, धनीराम शांडिल, विक्रमादित्य सिंह, सुंदर सिंह ठाकुर और हर्षवर्धन चौहान के नाम पर मुहर लग सकती है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में गुरुवार देर रात तक सीएम की पार्टी हाईकमान के साथ कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा चलती रही। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि कल यानी शनिवार या रविवार को मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। यह कयास उस समय और भी मजबूत हो जा रहे हैं, जब राज्यपाल का दौरा 7 को रद्द कर आठ को कर दिया गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ऑर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) अब 8 जनवरी को गोवा जाएंगे।