-
Advertisement
पिता की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार की गाड़ी खाई में गिरी, चार घायल
Mandi Accident: मंडी के उपमंडल पधर की द्रंग घाटी में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। यह हादसा सोमवार देर रात करीब 3 बजे हुआ। गाड़ी में सवार चार लोग हरिद्वार से अपने पिता की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे थे। हादसे में चारों को चोटे आई हैं। सभी को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
जोगिंदरनगर के रहने वाले थे लोग
जानकारी के अनुसार जोगिंदरनगर क्षेत्र के रहने वाले ये लोग हरिद्वार में अपने दिवंगत पिता की अस्थियां विसर्जित करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान द्रंग क्षेत्र में वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पधर से एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद मंडी के जोनल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
लक्की शर्मा

