हिमाचलः डड़ौर-नागचला फोरलेन पर फटा कार का टायर और जा टकराई दूसरी कार से

हिमाचलः डड़ौर-नागचला फोरलेन पर फटा कार का टायर और जा टकराई दूसरी कार से

- Advertisement -

मंडी। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में डड़ौर-नागचला फोरलेन पर एक सेंट्रो कार का अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर एक अन्य कार के साथ जा टकराई और सेंट्रो कार में सवार दंपत्ति घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है।


ये भी पढ़ेः हिमाचलः कांगड़ा के मंदिर बाजार में भड़की आग, दो दुकानें एक स्टोर जला

जानकारी के अनुसार मंडी जिला के डड़ौर-नागचला फोरलेन पर बुधवार दोपहर एक सेंट्रो कार (HP-33B 6200) मंडी की ओर जा रही थी कि उसी दौरान कार का अचानक टायर फट गया और एक अन्य कार (HP-33B-0021)के साथ जा टकराई हादसे में दोनों कारें चकनाचूर हो गई और सेंट्रो कार में सवार दंपत्ति घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस दौरान यह हादसा पेश आया उस समय फोरलेन हाईवे पर कोई भी वाहन नही गुजर रहा था, नहीं तो एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Himachal local news | Himachal Breaking News | himachal news abhi abhi | latest hp news | hp abhi abhi news | himachal abhi abhi news | Car tire burst | डड़ौर-नागचला फोरलेन | हिमाचल | कार का टायर | दंपत्ति हुए घायल | himachal abhi abhi | Himachal Pradesh News in Hindi | Himachal News | latest himachal news in hindi | latest news himachal | Himachal News Today | Himachal Latest News | Himachal headlines in Hindi | Latest Himachal News
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है