-
Advertisement
Solan: पंचायत प्रधान के बुलाने पर गई महिला की पिटाई, आंख में आई चोट
सोलन। पंचायत प्रधान के बुलाने पर घर से सड़क तक महिला से पिटाई का मामला सामने आया है। महिला की बाईं आंख में चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बिमला कौशल पत्नी रामचंद कौशल निवासी गांव न्यु टुकाडी पोस्ट ऑफिस कुनिहार तहसील अर्की जिला सोलन (Solan) ने ब्यान किया कि आज पंचायत प्रधान प्रेम चंद इसके घर के उपर सड़क में आए तथा इसके पति को आवाजें लगाने लगे। पति घर पर नहीं थे, इसलिए यह घर से उपर सड़क की तरफ चली गई। जहां पर गांव के कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे, जिनमें आशा पत्नी हेम राज निवासी गांव टुकाड़ी डाकघर कुनिहार तहसील अर्की जिला सोलन व उसका पति हेमराज भी मौजूद थे। इनका आशा के साथ जमीनी विवाद चला हुआ है। आशा सड़क से इनके घर को आने वाले रास्ते से इन्हें आने के लिए मना करती है तथा वहां पर बाड़ लगाने के लिए कहती है, जबकि वह रास्ता सरकारी जमीन से है। आज प्रातः जब यह प्रधान के बुलाने पर सड़क में गई तो आशा उस रास्ते को लेकर इसके साथ बहसबाजी करने लगी तथा उसने इसे वहीं सड़क में रोककर इसे गले व बालों से पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इसे गाली-गलौच करके जान से मारने की धमकियां दी। मारपीट से इसे बाईं आंख में चोट आई है। पुलिस थाना अर्की (Police Station Arki) में मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: HRTC के 314 अनुबंध कर्मी नियमित, पांच अधिकारी प्रमोट- गोविंद ठाकुर ने दी बधाई


