-
Advertisement
शिमला में छात्रा का अपहरण ! परिजनों को आया कॉल बोला-आपकी बेटी मेरे कब्जे में
Student kidnapped in Shimla: शिमला के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के अपहरण का मामला (Student kidnapping case) सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों की शिकायत के आधार पर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस ( Police)को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी निजी कॉलेज में पढ़ती है। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे वह हर रोज की तरह कॉलेज( College) के लिए निकली थीं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब पौने चार बजे उन्हें अपनी बेटी के नंबर से कॉल आया। इसमें एक युवक ने बात की और बताया कि आप की बेटी मेरे कब्जे में है। इसके बाद फोन कॉल काट दी । पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर छात्रा की हर जगह तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना बालूगंज पुलिस स्टेशन (Police Station Boileauganj)में दर्ज करवाई है।
परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज
अपहरण की आशंका को देखते हुए पुलिस ( Police) ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं का ध्यान में रखते हुए भी पड़ताल कर रही है। शक के दायरे में आए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस छात्रा की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश भी दी जा रही है। डीएसपी शक्ति सिंह (DSP Shakti Singh) ने बताया कि छात्रा की तलाश के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
संजू चौधरी

