-
Advertisement
सीएम जयराम ने सोलन में करोड़ों की सौगात के साथ कांग्रेस पर भी साधा निशाना, जाने क्या कहा
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर सोलन (Solan) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले चंबाघाट में करीब 8 करोड़ से बने सर्किट हाउस का उद्घाटन किया। इसी के साथ सीएम जयराम ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से अर्की, बिलासपुर में भी ऑक्सीजन प्लांट का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) ने जो काम पत्थर लगाकर शुरू करके छोड़ दिये थे, उसको हम पूरा करके जनता को समर्पित कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले 4 सालों में कांग्रेस सिर्फ बयानबाजी करती आई है। जबकि बीजेपी सरकार विकास को आगे बढ़ा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

सीएम जयराम ने वर्चुअल माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, नागरिक अस्पताल घुमारवीं और नागरिक अस्पताल अर्की के लिए पीएसए सयंत्रों का भी शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पीएमकेयर्ज के अन्तगर्त 2.16 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए गए पीएसए प्लांट का भी शुभारंभ किया। लोगों को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ने कहा कि पीएमकेयर्ज के अन्तर्गत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 1000 एलपीएम क्षमता और नागरिक अस्पताल अर्की में 1000 एलपीएम क्षमता के पीएसए प्लांट स्थापित किए गए हैं, जिन पर क्रमशः 1.50 करोड़ और 1.06 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, वहीं नागरिक अस्पताल घुमारवीं में विद्या फाउंडेशन के माध्यम से सीएसआर के अन्तर्गत 1.10 करोड़ रुपये व्यय कर 140 एलपीएम क्षमता का पीएसए प्लांट स्थापित किया गया है।
इस माह के अंत तक 28 ऑक्सीजन संयंत्र हो जाएंगे क्रियाशील
जय राम ठाकुर ने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश में केवल दो अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्रों (Oxygen Plants) की सुविधा उपलब्ध थीए जबकि आज यहां 15 पीएसए प्लांट क्रियाशील कर दिए गए हैं, जबकि सात संयंत्र उद्घाटन के लिए तैयार हैं और छह अन्य संयंत्रों पर कार्य लगभग पूरा होने को है। इस प्रकारए इस माह के अंत तक राज्य में 28 पूर्ण रूप से क्रियाशील ऑक्सीजन संयंत्रों की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। सीएम ने सायर उत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और उनके सुखद् एवं खुशहाल भविष्य की कामना की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


