-
Advertisement
कांग्रेस पर सीएम जयराम का तंज – कांग्रेस को किसी ने नहीं रोका, वे भी करें जनसभाएं
शिमाला। केंद्र में मंत्रीमंडल विस्तार के बाद नई कैबिनेट का गठन हो चुका है। बीजेपी ने शपथ के बाद अपने सभी नए नवेले मिनिस्टरों को उनके गृह प्रदेश में जनता का आशीर्वाद लेने के लिए भेजा है। जिसके चलते आज से बीजेपी (BJP) की जनआशीर्वाद यात्रा आज से शुरू हो चुकी है। हिमाचल में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्र से गुजरेगी। इस दौरान यात्रा करीब 630 किलोमीटर का सफर तय करेगी। वहीं, कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) बनने के बाद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) पहली बार हिमाचल (Himachal) आ रहे हैं, वे इस दौरान जनता को अपना आभार प्रकट करेंगे। कांग्रेस (Congress) ने बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के बयान पर सीएम जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को जनसभा करने से किसी ने नहीं रोका है। उन्हें भी जनसभा करने की इजाजत है।
यह भी पढ़ें: 24 अगस्त को CM जयराम की कैबिनेट मीटिंग, कोरोना पर ले सकती है सरकार बड़ा फैसला
24 को कैबिनेट की बैठक में होगा फैसला
कोरोना के बढ़ते मामलो पर सीएम जयराम ने कहा कि इस मामले पर 24 अगस्त की कैबिनेट बैठक में फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सामाजिक समारोहों पर पाबंदियां लगाने पर भी कैबिनेट की बैठक में विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में फंसे दो हिमाचली युवक, परिजनों ने सीएम जयराम को किया फोन
अफगान में फंसे युवक के परिवार से हुई बात
हिमचाल के दो युवक अफगानिस्तान में फंस गए हैं। जिस पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि वे दोनों भारतीय विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। दोनों हिमाचली युवकों के परिजनों से मैंने बात की है। उनके वतन वापसी की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें: अनुराग बोले, जनता की सेवा करने आए हैं,कोई मौका नहीं छोड़ेंगे-वेलकम की देखें तस्वीरें
उपचुनाव कराने को लेकर इलेक्शन कमीशन में मांगा जवाब
सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव कराने को लेकर जवाब मांगा हैं। सीएम ने बताया कि इलेक्शन कमीशन ने राज्य सरकार से पूछा है कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए क्या उपचुनाव कराए जा सकते हैं। जिस पर राज्य सरकार जल्द जवाब देगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव कराने को लेकर वे सभी पार्टियों से मिलकर बात करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

