- Advertisement -
केंद्रीय युवा सेवाएं एव खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ( Union Minister for Youth Services and Sports Anurag Thakur) को एक और अहम जिम्मदारी दी गई है। उन्हें संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी ( Cabinet Committee on Parliamentary Affairs) का सदस्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश से बीजेपी सांसद को सात जुलाई को मोदी सरकार में युवा सेवाएं एवं खेल और सूचना प्रसारण जैसे अहम मंत्रालय दिए गए हैं। संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह है। अनुराग ठाकुर के अलावा इस कमेटी में किरेन रिजिजू, सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार और आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को शामिल किया गया है। यह समिति संसद सत्रों के शेड्यूल और पेश किए जाने वाले बिलों को लेकर फैसला लेती है।
इसके अलावा पॉलिटिकल अफेयर्स (Political Affairs) से जुड़ी कैबिनेट कमेटी में भूपेंद्र यादव, स्मृति ईरानी, सर्बानंद सोनोवाल, मनसुख मंडाविया, गिरिराज सिंह की एंट्री हुई है। इन्वेस्टमेंट और ग्रोथ से जुड़ी हुई कैबिनेट कमेटी में नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विनी वैष्णव को शामिल किया गया है। रोजगार और स्किल से जुड़ी कमेटी में धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, हरदीप पुरी, आरसीपी सिंह की एंट्री हुई है। इस कमेटी की कमान पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ में है।
- Advertisement -