-
Advertisement
सीएम जयराम बोले: बड़ी-बड़ी बातें करने वालों को करें नजरअंदाज, पार्टी को दें वोट
हमीरपुर/कांगड़ा। हिमाचल का हमीरपुर (Hamirpur) जिला बीजेपी का गढ़ रहा है। यही नहीं राजनीति के हिसाब से भी यह जिला काफी महत्वर्पूण रहा है। इसलिए इस बार के चुनाव में बीजेपी (BJP) सारा का सारा जिला चाहिए। यह बात गुरुवार को सीएम जयराम ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लंबलू में पार्टी प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि अगल बगल में कौन खड़ा है, कौन बड़ी-बड़ी बातें कर रहा है, इसे नजरअंदाज करके सिर्फ पार्टी को वोट देना है। इस दौरान सीएम जयराम ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला (Attack) बोला। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल को कुछ नहीं दिया है। जो कांग्रेस आज गारंटी देने की बात करती है, उसकी स्वयं की कोई गारंटी नहीं बची है। पूरे देश में कांग्रेस अपनी वजह से समाप्त हो गई है।
यह भी पढ़ें:राजस्थान.छत्तीसगढ़ में भी सरकारें हैं, ओपीएस देने की बात हिमाचल में क्यों: जयराम ठाकुर
भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने खास अंदाज में तंज कसा और कहा कि इस पार्टी के जो लोग यात्रा पर निकले हैं, चुनाव परिणाम (Election Result) आने के बाद यहां के नेता भी इसी तरह की यात्रा पर निकल जाएंगे। सीएम जयराम ने कहा कि जिस कांग्रेस के हिमाचल में कार्यकारी अध्यक्षों के रूप में चार में से दो पिलर पहले ही गिर चुके हों, बाकी के कब गिर जाएं? कोई पता नहीं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कई बार कुछ लोग गलतफहमी में रहते हैं। उनको यह भ्रम रहता है कि बड़े-बड़े लोग ही सब ठीक करते हैं। छोटे लोगों का कोई काम नहीं, लेकिन उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने छोटे-छोटे लोगों के बूते ही, बड़े-बड़े काम करके दिखाए हैं। बड़े-बड़े लोगों के लिए पेंशन कोई मायने नहीं रखती होगी। 1800 महीना जिस गरीब को मिलता है। उसे पता चलता है छोटा व्यक्ति क्या होता है और बड़ा क्या। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने पार्टी प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर (Party Candidate Narendra Thakur) के समर्थन में भारी मतदान की अपील की।
सरवीन चौधरी के पक्ष में सीएम जयराम ने कल्याडा में कीज नसभा

इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पार्टी प्रत्याशी सरवीन चौधरी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम जयराम ने कल्याडा में कहा कि आज चुनाव आयोग द्वारा गुजरात में भी चुनावों की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि दोनों प्रदेश बीजेपी के साथ हैं और दोनों ही प्रदेश बीजेपी के साथ आगे बढ़ेंगे। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के हिमाचल में कांग्रेस की सुनामी को लेकर दिए गए बयान पर सीएम जयराम ने कहा कि उन्हें अपना ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस की परिस्थिति है उसके बारे में अधिक कहना नहीं चाहते हैंए लेकिन कांग्रेस की जमीन नीचे से खिसक चुकी है और कांग्रेस का तंबू उखड़ जाएगा। प्रियंका गांधी के कांगड़ा दौरे को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी के आने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है।

