- Advertisement -
शिमला/मंडी। हिमाचल में यूके वैरिएंट (UK Variant) के मामले की पुष्टि के बाद कोविड-19 के नए स्ट्रैन की पुष्टि हो गई है। सोलन (Solan) से पॉजिटिव एक महिला डॉक्टर में यूके वैरिएंट की पुष्टि हुई है। नेशनल सेंटर फ़ॉर डिसीज़ कंट्रोल, नई दिल्ली ने इसकी पुष्टि की है। डॉक्टर का सैंपल करीब 20 दिन पहले लिया गया था। पॉजिटिव डॉक्टर (Positive Doctor) अभी आइसोलेशन में हैं। डॉक्टर की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। उन्हें कोरोना की दोनों डोज मिल चुकी थी, लेकिन वे पॉजिटिव आई थीं।
बता दें कि दिल्ली की एनसीडीसी यानी नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल लैब में सोलन की महिला डॉक्टर का सैंपल भेजा गया था। सैंपल 12 मार्च को भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) को मिल गई है। हालांकि सोलन की ये महिला डॉक्टर स्वस्थ हैं। सोलन से उनका सैंपल दिल्ली (Sample Delhi) भेजा गया था। इसी तरह एक सैंपल देहरा से भी गया था। देहरा का युवक यूके (UK) से लौटा था, हालांकि उसकी रिपोर्ट नेगेटिव है। इस तरह प्रदेश में यूके स्ट्रैन (Uk Strain) का एक मामला हो गया है। अभी दिल्ली में हिमाचल (Himachal) से जीनों सिक्वेंस के 500 से अधिक सैंपल भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी शेष है। बता दें कि यूके स्ट्रेन अभी तक हिमाचल में नहीं आया था। कोरोना की दूसरी लहर आने से प्रदेश में संक्रमण के केस भी लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में हालात यह है कि मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है।
सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि देश सहित प्रदेश में कोरोना का नया स्ट्रैन आ चुका है और कई राज्यों इसकी मौजूदगी पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बीते कई दिनों से प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जो भी उचित कदम होंगे उठाए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश में लॉकडाउन (Lockdown) को लेकर कहा कि सरकार के लिए प्रदेश के लोगों के लिए अर्थव्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए अभी लॉकडाउन के लिए कोई भी निर्णय नहीं लिया जा सकता है।
- Advertisement -