-
Advertisement
सीएम जयराम बोले- यूक्रेन में फंसे हैं हिमाचल के 149 बच्चे ,309 पहुंचे घर
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र( Budget session of Himachal Pradesh Vidhansabha) के दौरान सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur)ने कहा कि प्रदेश के 149 बच्चे अभी भी यूक्रेन (Ukraine)में फंसे हुए हैं। इसके अलावा 309 सकुशल लौट आए हैं। सीएम ने सदन वक्तव्य दिया कि आगामी 2 से 3 दिनों में बड़ी संख्या यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हिमाचलः यूक्रेन में बदतर हालात से गुजर रहे भारतीय बच्चे, सरकार के खिलाफ फूटा अभिभावकों का गुस्सा
उन्होंने बताया कि सूचना के अनुसार प्रदेश के 309 छात्र सकुशल वापस आ चुके हैं जबकि 149 अभी भी फंसे है। प्रदेश के छात्रों को वापिस लाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी किए जा रहे हैं। खारकीव व सुमि में भी छात्र फंसे होने की सूचना है। दिल्ली और मुंबई पहुंचे छात्रों को हिमाचल लाने की व्यवस्था की गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। सीएम जयराम ने कहा कि वहां पर हालात ठीक नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि सभी छात्र अपने घरों में सकुशल लौटेंगे।
ऊना में अभिभावक बोले- सरकार का कोई रोल नहीं
ऊना में अभिभावकों का आरोप है कि युद्ध के हालातों में यूक्रेन में बैठे भारतीय दूतावास ने भारतीय बच्चों की किसी भी प्रकार से कोई भी मदद नहीं की है। बच्चों ने हर इंतजाम अपने संसाधनों से ही किया है। अपनी संसाधनों के दम पर वह बॉर्डर तक पहुंचे हैं। जो बच्चे यूक्रेन के कीव में थे, वह अपने संसाधनों से लबीव तक पहुंचे, लबीव से इवोना पहुंचे हैं और अपने स्तर पर ही टैक्सी करते हुए बच्चे स्लोवाकिया, हंगरी, रोमानिया और पोलैंड आदि देशों के बॉर्डर तक पहुंच पाए हैं। हर बॉर्डर तक हर बच्चा अपने आप पहुंचा है, उसमें सरकार का कोई रोल कहीं भी नजर नहीं आ रहा है अविभावकों ने सरकार के प्रबंधों पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि बच्चों को खुद ही अपने स्तर पर सारा कुछ करना था तो भारत सरकार के राजदूत वहां पर क्या कर रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि सरकार को खुद संज्ञान लेते हुए बच्चों को बाहर निकालने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जो बच्चे 500 डॉलर खर्च कर बॉर्डर तक पहुंच रहे है सरकार वो खर्च उन्हें लौटाए।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


