-
Advertisement
सड़े सेब को नाले में बहाया, बागवान पर जुर्माना नियमानुसार; बोले नरेश चौहान
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन के दौरान एक बागवान (Apple Grower) ने पहले तो सड़े हुए सेब को नाले (Rotten Apples Flushed in a Rivulet) में बहा दिया। उसके बाद प्रदूषण निवारण मंडल (PCB) ने बागवान पर एक लाख का जुर्माना लगाया। सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा है कि बागवान पर नियमों के तहत एक्शन लिया गया है।
चौहान ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की ओर से पहले भी कहा गया था कि पूरा विवाद राजनीतिक मंशा (Politically Motivated) के तहत खड़ा किया गया था। जो सेब बहाया गया, वह पूरी तरह से सड़ चुका था। उन्होंने कहा कि पॉल्यूशन बोर्ड की ओर से की गई कार्रवाई नियमों के तहत की गई है। उन्हें पहले नोटिस दिया गया, जिसके बाद बागवान पर कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़े:सेब नाले में फेंकने पर एक्शन- बागवान पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लगाया एक लाख जुर्माना
पॉल्यूशन बोर्ड के जुर्माने के बाद प्रदेश बीजेपी (BJP) ने सरकार को सेब बागवान विरोधी बता दिया। इसके बाद संयुक्त किसान मंच ने भी इसका विरोध करते हुए फैसला वापस होने की मांग की। अब मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान की इसको लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है।
जी20 में भाग लेंगे सुक्खू
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) आगामी 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में जी20 की बैठक (G20 Summit) में भाग लेंगे। नरेश चौहान ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में जी20 सम्मेलन का आयोजन करना देश के लिए गर्व की बात है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


