-
Advertisement
15 वर्षीय लड़के को अमरीकी कंपनी ने दिया जॉब ऑफर, 33 लाख रुपए है सालाना वेतन
Last Updated on July 25, 2022 by Neha Raina
हमारे देश में हुनर की कमी नहीं है। हाल ही में एक 15 साल के भारतीय लड़के को 33 लाख रुपए सालाना वेतन का ऑफर मिला है। न्यू जर्सी की एक फर्म ने वेदांत देवकाटे (Vedant Deokate) को एचआरडी टीम में एक पद की पेशकश की। वेदांत देवकाटे को दुनियाभर से 1000 एंट्रीज में से चुना गया।
ये भी पढ़ें-13 साल से दर्द झेल रही थी पाकिस्तानी बच्ची, भारतीय डॉक्टर ने दी नई जिंदगी
जानकारी के अनुसार, एक दिन वेदांत देवकाटे अपनी मां के पुराने लैपटॉप पर अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट को स्क्रॉल कर रहा था। इसी बीच उसे एक वेबसाइट डेवलपमेंट कॉम्पिटिशन लिंक मिला। जिसके बाद वेदांत ने कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने का फैसला किया। इसके बाद वेदांत ने कोड की 2000 से ज्यादा लाइन्स को लिखकर लगभग दो दिनों में अपना काम पूरा कर लिया। इतना ही नहीं वेदांत ये कॉन्टेस्ट जीत गया। वेदांत देवकाटे को दुनियाभर से 1000 एंट्रीज में से चुना गया।
बता दें कि न्यू जर्सी की कंपनी की तरफ से 33 लाख रुपए सालाना वेतन का ऑफर दिया गया। फर्म ने वेदांत को एचआरडी टीम में एक पद की पेशकश की, जिसमें वेदांत को काम सौंपना था और कोडर्स का मैनेजमेंट करना था। हालांकि, जब कंपनी को पता चला कि वेदांत सिर्फ 15 साल के है तो कंपनी ने प्रस्ताव वापस ले लिया। कंपनी ने वेदांत से शिक्षा पूरी करने के बाद कंपनी से संपर्क करने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें-दुनिया की सबसे बड़ी किड यूट्यूबर है यह बच्ची, हर महीने की कमाई एक करोड़ रुपए
बताया जा रहा है कि वेदांत ने एक वेबसाइट भी विकसित की थी, जो लोगों को यूट्यूब जैसे वीडियो अपलोड करने का विकल्प प्रदान करती है। इसमें ब्लॉग, चैटबॉट और वीडियो देखने के प्लेटफॉर्म शामिल हैं। वेदांत ने वाथोडा के नारायण ई-टेक्नो में अपने स्कूल में एक विज्ञान प्रदर्शनी में रडार सिस्टम मॉडल डिजाइन करके गोल्ड मेडल भी जीता है। वेदांत के माता-पिता दोनों ही असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वेदांत के माता-पिता उसे लैपटॉप नहीं रखने देते थे, लेकिन अब उसके माता-पिता ने उसके लिए एक नया लैपटॉप खरीद हैं।