-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: प्रतिभा का सीएम को जवाब, “हां मजबूरी में लड़ रही हूं चुनाव”
Last Updated on October 15, 2021 by Vishal Rana
मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में उपचुनाव (By Election) को लेकर सियासत अपने चरम पर है। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) के लगातार मजबूर वाले कटाक्ष पर मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने करारा पलटवार किया है। सीएम के गृह जिले में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने उनके बयान पर पलटवार किया है। शुक्रवार को मीडिया को जारी किए एक बयान में प्रतिभा सिंह ने सीएम जयराम ठाकुर को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने मजबूरी में चुनाव लड़ने की बात कबूल करते हुए कहा कि वे आज प्रदेश के हर वर्ग की परेशानी को दूर करने के लिए मजबूरी में चुनाव लड़ रही हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: लोगों ने BJP कार्यकर्ताओं को गांव में घुसने से रोका, लगा दी क्लास
कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी सरकार (BJP Government) पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेश में हर वर्ग दुखी है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अभद्रता, मारपीट और दुष्कर्म जैसी घटनाओं में बढ़ौतरी हुई है। जिसकी जिम्मेदार प्रदेश की जयराम सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज माताएं, बहनें और बेटियां सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। साथ ही महिला उत्थान के वादे भी खोखले साबित हुए हैं। कोरोना काल (Corona Period) में कई युवाओं को रोजगार से हाथ धोना पड़ा, लेकिन प्रदेश की बीजेपी सरकार युवाओं को घरद्वार पर रोजगार मुहैयार करवारने में नाकाम रही है। जिसके कारण आज युवाओं पर बेरोजगारी की मार पड़ी है। वे दर-दर भटकने को मजबूर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनावः अब कांग्रेस ने फतेहपुर से बीजेपी प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को बताया “बाहरी”
जनता को राहत देने चुनावी मैदान में उतरी
प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज बीजेपी की सरकार में हिमाचल प्रदेश के जो हाल हुए हैं। उसी मजबूरी में वे चुनाव में उतरी हैं, ताकि जनता को राहत मिल सके। शुक्रवार को लोकसभा उपचुनाव के चलते कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने सराज के छतरी, करसोग विधानसभा के करसोग और पांगणा में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनके साथ चेतराम, महेंद्र सिंह सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group