-
Advertisement
#Shimla में हाथ में कैंडल लिए सड़कों पर क्यों उतरे कांग्रेसी, कारण जानने को पढ़ें खबर
शिमला। कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर (Congress President Kuldeep Rathore) के नेतृत्व में प्रदेश में कोरोना (Corona) से काल का ग्रास बने लोगों, कोरोना योद्धाओं और देश में आंदोलन कर रहे दिवंगत किसानों की आत्मा की शांति के लिए एक कैंडल जुलूस निकाला। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से नाज तक आयोजित इस मौन जुलूस में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। नाज पर इन सब दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन प्रार्थना भी की गई। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बाद में पत्रकारों के साथ बातचीत में प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों के लिए सरकार को दोषी ठहराते हुए इसकी नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार इस महामारी से निपटने में बुरी तरह असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का कोई भी निर्णय जनहित में नहीं रहा है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं।
यह भी पढ़ें: Shimla की इन जगहों पर नहीं निकाल सकेंगे जुलूस व रैली, धरने पर भी प्रतिबंध

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसी भी वर्ग को ना तो कोई राहत ही दी है और ना ही किसी की कोई सहायता की। राठौर ने नए कृषि कानूनों (Agricultural Laws) के विरोध में किसानों के आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मानव का अन्नदाता पिछले एक महीने से सड़कों पर है। सरकार वार्ता के नाम पर उनसे छल कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के इस आंदोलन को जिस प्रकार बदनाम करने की कोशिश कि जा रही है, उससे साफ है कि सरकार के मन में इन किसानों (Farmers) के प्रति खोट भरा है। राठौर ने इस आंदोलन में शहीद हुए कृषकों के प्रति प्रदेश कांग्रेस (Congress) कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इन महान लोगों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को यह काले कानून वापस ही लेने पड़ेंगे।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस Link पर Click करें…

