-
Advertisement
चालान कटने पर कांग्रेस विधायक बोली- सबके बच्चे पीते हैं, क्या हुआ इसने भी थोड़ी पी ली तो
नियम कायदे सभी के लिए एक समान बने है फिर उन्हें तोड़ने वालों के सजा भी तय है। क्या होता है जब किसी विधायक या मंत्री का रिश्तेदार नियम तोड़ता है.. ये तो आप जानते ही है। चलिए पूरी बात आपको बताते हैं, ये राजस्थान के जोधपुरके रातानाड़ा थाना इलाके का मामला है। हुआ यूं कि शेरगढ़ से कांग्रेस विधायक मीना कंवर के रिश्तेदार का देर रात शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण चालान कट गया, पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई।
बात जब विधायक तक पहुंची तो उन्होंने पहले तो पुलिस को फोनकर उसे छोड़ने की बात कही। इस पर जब पुलिसकर्मी नहीं माने तो वह अपने पति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य उम्मेद सिंह के साथ थाने पहुंच गईं। विधायक ने पहले तो अपना परिचय दिया पर इसके बाद भी पुलिस ने रिश्तेदार को नहीं छोड़ा तो वह जमीन पर ही बैठ गईं। दोनों पति-पत्नी ने थाने में जोरदार हंगामा किया। रिश्तेदार को छुड़ाने के लिए जो तर्क दिया वो कमाल था। वो बोलीं- सबके बच्चे पीते हैं, क्या हुआ इसने भी थोड़ी पी ली तो? पुलिस ने भी इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि वीडियो को लेकर भी उन्होंने पुलिसकर्मियों को धमकी दी। इस मामले को बढ़ता देखकर डीसीपी को हस्तक्षेप करना पड़ा। जिसके बाद ये मामला शांत हुआ और विधायक अपने पति और रिश्तेदार के साथ थाने से घर गईं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

