-
Advertisement
हिमाचल: आए थे मौन प्रदर्शन करने, राजभवन परिसर में बैठने की नहीं मिली इजाजत, भड़क गए कुलदीप
शिमला। लखीमपुर खीरी हिंसा ( lakhimpur kheri massacre) के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने देश भर में मौन प्रदर्शन किया। कांग्रेस लगातार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद से अजय मिश्रा को बर्खास्त करने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में शिमला के राजभवन में भी कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में मौन प्रदर्शन किया गया। इससे पहले राजभवन के गेट में सुरक्षा कर्मियों द्वारा बैठने की इजाजत नहीं देने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बिफर गए।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: मंडी पहुंचे कन्हैया, बोले- मुझसे बीजेपी ना मांगे देशभक्ति का सर्टिफिकेट
विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप
उन्होंने हिमाचल सरकार पर विपक्ष की आवाज़ को दबाने का आरोप लगाया कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में मंत्री की एक गाड़ी ने किसानों को बेरहमी से रौंद डाला और उनकी हत्या कर दी। लेकिन इस कृत्य के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। इसलिए हम किसानों के लिए न्याय की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्रीय राज्य मंत्री के इस्तीफा की मांग कर रही है। जब तक वह इस्तीफा नहीं देते हैं आंदोलन जारी रहेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


