-
Advertisement
हिमाचल में 26 के बाद भी Corona Curfew रहेगा जारी, क्या बोले जयराम- जानिए
शिमला। हिमाचल (Himachal) में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) लगाया गया है। पहले कोरोना कर्फ्यू 17 मई सुबह 6 बजे तक लगाया गया था। फिर इसे बढ़ाकर 26 मई सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है। वहीं, 26 मई के बाद भी कोरोना कफ्र्यू जारी रह सकता है। इस बात के संकेत सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने दिए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में ब्लैक फंगस की दस्तक, IGMC में भर्ती हमीरपुर की महिला में हुई संक्रमण की पुष्टि
सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल में भले ही मामले कम आने लगे हैं, लेकिन मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। इसलिए जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते प्रदेश में सख्ती जारी रहेगी। सीएम ने बताया कि हिमाचल की मांग पर ऑक्सीजन (Oxygen) कोटे को 15 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 30 मीट्रिक टन किया गया है। इसको 40 मीट्रिक टन करने की मांग उठाई गई है, जिसको केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इसी तरह हिमाचल ने केंद्र से अतिरिक्त वेंटिलेटर (Ventilator) की मांग भी उठाई है। ब्लैक फंगस के मामले पर सीएम ने चिंता जाहिर की और कहा कि सरकार हर स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं व सरकार निपटने के लिए तैयार हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

