-
Advertisement
शिलाई में दूध दुहते वक्त गाय ने मारी लात, महिला की गई जान
शिलाई। उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत (Gram Panchayat of Shillai subdivision) कांडो भटनोल के कांडो गांव से दुखद हादसा सामने आया है। यहां गोशाला में दूध निकालने गई महिला को उसकी गाय ने ही लात मात दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
गाय ने उसे सिर पर खुर मार दिया
शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह पलका देवी (45) गाय से दूध निकालने गई थी। इस दौरान गाय ने उसे सिर पर खुर (पैर)मार दिया, जिससे वह मौके पर ही बेसुध हो गई। परिजन महिला को बेहोशी हालत में शिलाई अस्पताल लाए। यहां पर नाजुक हालत के चलते उसे पांवटा रेफर किया गया, लेकिन पलका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला अपने पीछे चार बेटियां व एक बेटा छोड़ गई है। कांटो भटनोल पंचायत की प्रधान सरिता देवी ने हादसे में महिला की मौत की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


