-
Advertisement
गाय के असीम प्रेम ने जहरीले किंग कोबरा को भी कर दिया फना, हैरतअंगेज VIDEO
Last Updated on October 29, 2023 by Soumitra Roy
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गाय (Cow) को गौमाता का दर्जा दिया गया है। माना गया है कि गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गाय के भीतर असीम प्रेम (Immense Love) का ही यह नीतजा है कि फन फैलाकर बैठा एक जहरीला किंग कोबरा (Poisonous King Cobra) भी फना हो बैठा। सोशल मीडिया पर गाय और कोबरा के प्रेम का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस क्लिप में गाय बेफिक्री से सांप को चाटती नजर आ रही है। जब लोगों ने यह दृश्य देखा तो वह चौंक गए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा भी हो सकता है। जबकि वीडियो को ट्विटर पर साझा करने वाले IFS ने लिखा कि दोनों के बीच यह भरोसा सच्चे प्रेम से कायम हुआ है। हालांकि, यह तो स्पष्ट नहीं है कि गाय सांप को क्यों चाट रही थी। लेकिन इस दुर्लभ नजारे को देखकर लोग इसे अविश्वसनीय और शॉकिंग (Shocking) बता रहे हैं।
Difficult to explain. The trust gained through pure love 💕 pic.twitter.com/61NFsSBRLS
— Susanta Nanda (@susantananda3) August 3, 2023
इसे समझा पाना मुश्किल है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- इसे समझाना मुश्किल है। दोनों के बीच यह विश्वास सच्चे प्रेम से कायम हुआ है। खबर लिखे जाने तक अधिकारी के ट्वीट को 1 लाख 29 हजार व्यूज और करीब तीन हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
यूजर्स ने बताया अविश्वसनीय
यह वीडियो 17 सेकंड का है जिसमें हम देख सकते हैं कि एक कोबरा सांप फन फैलाकर गाय के सामने खड़ा है। दोनों एक-दूसरे को देख रहे हैं। अचानक गाय जीभ से सांप को चाटने (Cow Licking King Cobra) लगती है। यह दुर्लभ दृश्य देखकर अधिकतर यूजर्स शॉक्ड हैं। इस मामले पर तमाम यूजर्स प्रतिक्रिया दी। एक शख्स ने लिखा – नंदी…नाग देव के प्यार में। दूसरे ने लिखा- गाय ने सोचा होगा आज कुछ तूफानी करते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे अविश्वसनीय बताया।