-
Advertisement
Big Breaking: हिमाचल में Curfew में 14 घंटे की ढील, अब सुबह 6 से रात 8 बजे तक मिलेगी छूट
शिमला। लॉकडाउन-5 के बीच हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में चल रहे कर्फ्यू (Curfew) में 14 घंटे की ढील मिलेगी। अब सुबह 6 बजे से रात आठ बजे तक कर्फ्यू में ढील होगी। आज इस संदर्भ में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने संडे के दिन सभी जिलों के डीसी व एसपी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन-5.0 (Lockdown-5) लागू कर दिया है, यह 30 जून तक लागू रहेगा। इस दौरान व्यवस्थाएं किस तरह से रहेंगी इन मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें: In Depth: कंडक्टर नहीं आएंगे Ticket काटने, सवारी को करना होगा ये काम, जान ले
यह भी पढ़ें: निजी बसों के Driver-Conductor का कांगड़ा अड्डे पर धरना,नहीं चलाएंगे बसें
इसी दौरान इस बात पर सहमति बनी कि प्रदेश में कर्फ्यू में आठ घंटे की जगह 14 घंटे की ढील दी जाए। कर्फ्यू का समय रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक मुकर्रर करने की बात हुई है। यानी कर्फ्यू अब नाइट (Night) में ही होगा, दिन में इसे खत्म किया जा रहा है।


