-
Advertisement
मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप: मंडी के दातुल और कुल्लू की डिंपल बनी हिमाचल चैंपियन
Master’s Badminton Championship: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में खेली गई हिमाचल प्रदेश मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप (Himachal Pradesh Master Badminton Championship)सोमवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह की अध्यक्षता सिरमौर के एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने की। इस मौके पर सिरमौर के एडीएम एल आर वर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने प्रतियोगिता के विजेताओं और उप विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये ।
डिंपल ने कुल्लू की ही निशा ठाकुर को हराया
प्रतियोगिता के आज खेले गए फाइनल मुकाबले में 35 वर्ष आयु वर्ग में मंडी के दातुल चौहान हिमाचल चैंपियन (Himachal Champion) बने। उन्होंने कांगड़ा के गौरव कपूर को पराजित किया। महिलाओं के 35 वर्ष आयु वर्ग में कुल्लू की डिंपल हिमाचल चैंपियन बनी। डिंपल ने कुल्लू की ही निशा ठाकुर को पराजित किया। 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुषों के डबल मुकाबले में कांगड़ा के गौरव और संदीप विजयी रहे। उन्होंने शांति स्वरूप और विक्रांत की जोड़ी को पराजित किया। 35 वर्ष आयु वर्ग के महिलाओं के डबल मुकाबले में कुल्लू की डिंपल और पिंकी की जोड़ी विजेता बनी। उन्होंने कांगड़ा की निशा और रीना राठौर को पराजित किया। इसी आयु वर्ग के मिक्स डबल मुकाबले में योगेश और डिंपल की जोड़ी ने विक्रांत और अनुपमा को पराजित कर फाइनल मुकाबला जीता।
सोलन के योगेश चौहान रहे विजयी
40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एकल मुकाबले में सोलन के योगेश चौहान ने सोलन के ही प्रिंस को पराजित कर फाइनल मुकाबला जीता। इसी आयु वर्ग के पुरुषों के डबल मुकाबले में शिमला के हिमांशु परमार और सनी पापटा की जोड़ी ने कुल्लू के दीपक और प्रकाश को पराजित कर फाइनल मुकाबला जीता। इसी आयु वर्ग के मिक्स डबल मुकाबले में संदीप और कॉलिन की जोड़ी विजेता रही। उन्होंने मीनू और लालजी की जोड़ी को पराजित कर फाइनल मुकाबला जीता।

45 वर्ष आयु वर्ग सुशील चैंपियन बने
45 वर्ष आयु वर्ग पुरुष एकल मुकाबले में हमीरपुर के सुशील चैंपियन बने। उन्होंने कांगड़ा के हतींद्र सैनी को हराया। इसी वर्ग के महिलाओं के एकल मुकाबले में पिंकी रॉय चैंपियन बनी। उन्होंने रीना राठौर को पराजित किया। इसी आयु वर्ग के डबल मुकाबले में गौतम और ईश्वर की जोड़ी विजेता रही। उन्होंने हमीरपुर के सुशील और प्रदीप की जोड़ी को फाइनल मुकाबले में मात दी।50 वर्ष आयु वर्ग के पुरुषों के एकल मुकाबले में सोलन के महेंद्र चौहान विजेता रहे। उन्होंने शिमला के विकास सूद को कड़े मुकाबले में पराजित किया। इसी आयु वर्ग के पुरुषों के डबल मुकाबले में सिरमौर के अजय और सुरेंद्र राणा की जोड़ी ने शिमला के विजय धौटा और विकास उनकी जोड़ी को पराजित किया। 55 वर्ष आयु वर्ग के पुरुषों के एकल मुकाबले में ऊना के हरिंदर सिंह विजयी रहे। उन्होंने कांगड़ा के सुनील कुमार टाटा को पराजित किया। इसी आयु वर्ग के डबल मुकाबले में विपिन पाल और हरिंदर सिंह की जोड़ी ने नीरज कांत और सुरेंद्र पाल की जोड़ी को पराजित किया।
11 जिलों से लगभग 200 मास्टर बैडमिंटन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया
60 वर्ष आयु वर्ग के एकल मुकाबले में शिमला के चंद्रशेखर तुर्की विजय रहे। उन्होंने मंडी के वी डी मोदगिल को पराजित किया। इसी आयु वर्ग के डबल मुकाबले में चंद्रशेखर तुर्की और विष्णु दत्त मोदगिल की जोड़ी ने अशोक आंगरा और धर्मचंद की जोड़ी को पराजित कर फाइनल मुकाबला जीता।65 वर्ष आयु वर्ग में ग्रुप कैप्टन आरएस राजपूत विजय रहे। उन्होंने मुकेश शर्मा को पराजित किया। इसी आयु वर्ग के डबल मुकाबले में बी के जोशी और ग्रुप कैप्टन आरएस राजपूत की जोड़ी विजय रही। उन्होंने सोलन के मुकेश और विजय वर्मा की जोड़ी को पराजित किया।

70 वर्ष आयु वर्ग में हरि दत्त जीते
70 वर्ष आयु वर्ग में सोलन के हरि दत्त ने सोलन के ही जेएस वर्मा को हराकर फाइनल मुकाबला जीता।
प्रतियोगिता के आयोजक हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रमेश ठाकुर और सिरमौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 16 मार्च से गोवा के मापसा में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों से लगभग 200 मास्टर बैडमिंटन महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
राहुल कुमार
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

