-
Advertisement
हिमाचल कैडर के आईएएस पंकज राय होंगे PGI के नए डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन
Last Updated on December 5, 2023 by saroj patrwal
शिमला (लेखराज)। हिमाचल प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IAS अधिकारी पंकज राय चंडीगढ़ (Chandigarh) PGI के नए डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन (DDA) होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने उन्हें इस पद पर 4 साल के लिए नियुक्ति दी है। पंकज राय 2027 में रिटायर होंगे। इस स्थिति में संभावना यह है कि वे पीजीआई चंडीगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर पद से ही रिटायर होंगे। केंद्र सरकार ने हिमाचल के मुख्य सचिव (Himachal Chief Secretary) को पत्र लिखकर उन्हें तुरंत रिलीव करने को कहा है। पंकज राय बिलासपुर के डीसी (Bilaspur DC) रह चुके हैं।
15 नवंबर से खाली चल रहा था पद
PGI में डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन का पद 15 नवंबर से खाली चल रहा था। इस पद पर पहले कुमार गौरव धवन कार्यरत थे। उन्होंने 14 नवंबर 2019 को PGI जॉइन किया था। पीजीआई में आने से पहले कुमार गौरव धवन अतिरिक्त आयुक्त CGST उप आयुक्त मोहाली के पद पर कार्यरत थे। इन्हें भी 4 साल के लिए इस पद पर लगाया गया था।