-
Advertisement
चार दिन से लापता जवाली के युवक का कुएं में मिला श#व, परिजनों में मचा कोहराम
Kangra News: जवाली के पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत पड़ती छत्र पंचायत में पिछले चार दिनों से लापता 30 वर्षीय युवक का शव जंगल स्थित एक कुएं से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान वरिंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने खुद ढूंढा शव
जानकारी के अनुसार, वरिंद्र कुमार अचानक घर से लापता हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना रैहन में दर्ज कराई थी। परिजन लगातार अपने स्तर पर भी उसकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में स्थित एक कुएं में परिजनों को वरिंद्र का शव तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रैहन सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। घटना की गंभीरता को देखते हुए नूरपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धर्मचंद वर्मा भी मौके पर पहुंचे। वहीं, घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्रित करने के लिए डीएफयू (डाक्टर्ड/फोरेंसिक) नूरपुर की टीम को मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्रित किए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं। एएसपी धर्मचंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविंद्र चौधरी
