-
Advertisement
हिमाचलः मां नैना देवी के दरबार में उमड़ पड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा के इंतजाम पूरे
बिलासपुर। शारदीय नवरात्र के दौरान हिमाचल के शक्तिपीठों में प्रदेशभर से और बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आज पांचवे नवरात्र के अवसर पर शक्तिपीठों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। श्री नैना देवी मंदिर की बात करें तो रविवार की छुट्टी के चलते आज भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को पर्ची देकर मंदिर भेजा जा रहा है और सेनेटाइजेशन की भी पूरी व्यवस्था की गई है और यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालु मास्क लगाकर ही के दर्शन करें। इसके अलावा सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:शारदीय नवरात्रः हिमाचल के शक्तिपीठों में दर्शनों के लिए पहुंचे भक्त,सुरक्षा के पूरे इंतजाम

मंदिर न्यास के अध्यक्ष योगराज और मंदिर अधिकारी विजय गौतम के नेतृत्व में व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुनिश्चित बनाई गई है। साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ पर पूरी तरह से नियंत्रण बना हुआ है। नवरात्रों के चलते मंदिर में कड़ाह प्रसाद व नारियल चलाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है। रविवार होने के कारण यहां पर भारी संख्या में हिमाचल व बाहरी राज्यों से भक्त पहुंचे हैं। प्रदेश के अन्य शक्ति पीठों में भी आज रविवार होमे के कारए भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


