-
Advertisement
धर्माणी बोले- सीएम पूछेंगे तो जरूर बताऊंगा अपनी पसंद का विभाग
नरेंद्र/ सोलन। दिल्ली जाते समय कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी (Cabinet Minister Rajesh Dharmani) थोड़ी देर के लिए सोलन के सर्किट हाउस मे रुके। जहां उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं(congress workers) ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी है, उसे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे। जनहित को सर्वोपरि मानते हुए वो राजधर्म पर चलने वाले व्यक्ति है और जो भी राजधर्म पर चलने वाली बात होगी उसको करेंगे।अपनी पसंद के विभाग को लेकर राजेश धर्माणी कहा कि जब भी सीएम ( CM) उनकी पसंद पूछेंगे तो जरूर बताऊंगा लेकिन तब ही बता पाऊंगा जब सीएम पूछेंगे। हिमाचल में लोगों को रोजगार देने की बात पर उन्होंने कहा कि सभी को सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती। सरकारी नौकरी के चक्कर में युवा अपनी शक्ति को खत्म कर रहा है। जबकि सरकारी नौकरी से ज्यादा जरूरत है कि प्रति व्यक्ति की आय को किस तरह बढ़ाया जाए। युवाओं को ऐसे काम सिखाये जाए जो उनकी स्किल को भी बढ़ाए।

बकी उम्मीदों को पूरा नहीं किया जा सकता
धर्माणी ने माना कि सरकार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और प्रति व्यक्ति 1 लाख 2 हजार का कर्जा प्रति व्यक्ति पर है। इसको लेकर सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं, खर्चों में कटौती की है । भ्रष्टाचार पर रोक लगाई, शराब के ठेकों की नीलामी से 500 करोड़ के राजस्व का फायदा हुआ। रेस्ट हाउस जो कभी वीआईपी को कम दामों पर दिये जाते थे, उनमें बढ़ोतरी की। उन्होंने माना कि इस तरह के खर्चों में कटौती छोटी है लेकिन छोटे-छोटे खर्चें रोककर भी आय बढ़ाई जा सकती है। साथ ही नए संसाधन बढ़ाने पड़ेंगे , पैदा करने पड़ेगे। जब प्रोडक्टिविटी बढ़ती है तो सरकार की आय भी बढ़ती है। धर्माणी ने कहा कि विधायक से मंत्री बनना चुनौती जरूर है क्योंकि जितना बड़ा पद होता है ज़िम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी होती है। उन्होंने कहा कि सबकी उम्मीदों को पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन फिर भी उनका प्रयास रहेगा कि पहुंच वालों का काम तो हो जाता है लेकिन जिससे जनता का भला हो वो उनकी प्राथमिकता रहेगी।

