-
Advertisement
दिव्यांग अंजली ने वर्ल्ड बोशिया चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
Anjali won gold medal: गोहर। जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र की बेटी अंजली ठाकुर(Anjali Thakur) ने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। अपने हिम्मत व जज्बे के बूते अंजली ने वर्ल्ड बोशिया चैंपियनशिप(World Boccia Championship) में स्वर्ण पदक जीता है। मिस्र में खेले गए टूर्नामेंट में पुर्तगाल को पराजित कर अंजली ने यह पदक झटका। अंजली की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
दिव्यांग अंजली चच्योट तहसील के मौवीसेरी के जनयाणी डोगरी गांव की रहने वाली है। यह प्रतियोगिता(Competition) 18 से शुरू हुई थी। अंजली के पिता ढमेश्वर ठाकुर किसान हैं। उन्होंने बताया कि करीब दस साल पहले बासा कॉलेज (Bassa College)में फाइनल ईयर की पढ़ाई के दौरान बेटी अंजली सड़क दुर्घटना(Road accident) में घायल हो गई थी। दुर्घटना के बाद अंजली का शरीर कंधे से नीचे काम नहीं करता है। इसके बाद गले के पास मूवमेंट के लिए अंजली ठाकुर को बोशिया संस्था से जोड़ा गया। इसी संस्था के माध्यम से अंजली ने दिल्ली में दो गोल्ड मेडल जीते। फिर चीन में भी प्रतिभा का हुनर दिखाया। चीन से ही वर्ल्ड बोशिया चैंपियनशिप (World Boccia Championship) के लिए उसका चयन हुआ और यहां मिस्त्र में अब अंजली ने अपना हुनर दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता है। नाचन विधायक विनोद कुमार ने अंजली की इस उपलब्धि पर उसे और उसके परिवार को बधाई दी है।
संजीव कुमार

