-
Advertisement
रोज सुबह उठते ही करें ये काम, दिनभर हर तरफ से मिलेंगे शुभ समाचार
दुनिया में कोई इंसान ऐसा नहीं है, जिसे तनाव ना हो। हर कोई किसी ना किसी बात से परेशान होता है। ऐसे में अगर दिन की शुरुआत अच्छी ना हो तो हमें दिनभर (Day) कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर कहा भी जाता है कि दिन की शुरुआत अच्छे से होनी चाहिए। आज हम आपको बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने दिन की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:पूजा घर में रेंगता हुआ मिले कनखजूरा तो जल्द मिलता है शुभ समाचार
कहा जाता है कि मनुष्य के हाथ में अग्रिम भाग में माता लक्ष्मी, मध्य भाग में देवी सरस्वती और मूल में श्री हरि विष्णु का वास होता है। ध्यान रहे कि सबसे पहले सुबह जल्दी उठना शुरू कर दें। सुबह (Morning) जल्दी उठकर अपने हाथों की हथेलियों को देखें। इसके साथ की कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविंद: प्रभाते करदर्शन।। मंत्र का जाप करें। ऐसा करके दिन की शुरुआत करना बेहद शुभ माना जाता है।
इसके अलावा हथेलियों को देखने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके काम में कोई कमी नहीं दिखेगी और दिनभर आपका मन भी काम में लगा रहेगा। सबसे अहम बात की हमें रोज पूजा-पाठ करना चाहिए। कहा जाता है कि घर से बाहर निकलने से पहले हमें धूप-दीप जलाकर ही किसी काम के लिए घर से बाहर जाएं। ऐसा करने से आपका दिन शुभ रहेगा और आपको हर काम में सफलता हासिल होगी।
ध्यान रहे कि कमरे में हिंसात्मक और रोते हुए बच्चों की तस्वीरें (Photos) ना लगाएं। कमरे में पॉजिटिव एनर्जी के लिए दीवारों पर भगवान, महापुरुष या फूलों की तस्वीर लगाएं। ऐसा करने से आपको दिनभर सुकून मिलता है और दिन भी अच्छा निकलता है।
