-
Advertisement
मंडी में सुबह सवेरे हादसाः खाई में गिरी कार, चालक की गई जान
संजीव कुमार/गोहर। मंडी जिला में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मंडी से मनाली जा रही टैक्सी K10 (To223PB7574A) एप्लाइड फ़ॉर न्यू कार कुन मोड़ (जुलाह) खारसी के पास अल सुबह 5 बजे 100 फीट खाई में जा गिरी। हादसे में टैक्सी चालक भूपेंद्र(26) पुत्र अनंत राम वार्ड नम्बर 9 सीउनी धार गांव नथान जिला कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों सोमदत, सुरेंद्र , फतेह सिंह व अन्य लोगों ने कार के गिरने की आवाज सुनी तो चालक की मदद के लिए स्पॉट पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल चालक को कार से बाहर निकाला व 108एंबुलेंस के माध्यम से गोहर सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया। लेकिन गोहर अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक ने दम तोड़ दिया। वन वे ट्रैफिक होने के कारण मंडी से बाया काढ़ा होकर टैक्सी कुल्लू जा रही थी। सूचना मिलने पर गोहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है । इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसा कैसे हुआ उसकी छानबीन की जा रही है। थाना प्रभारी गोहर लाल चंद ने घटना की पुष्टि की है।

