-
Advertisement
कम संख्या वाले शिक्षण संस्थान होंगे बंद: अच्छे संस्थानों में बढ़ाएंगे सीटें, आने-जाने का खर्च भी देंगे
CM Sukhu: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने आज राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान शिमला के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिन शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या कम है या जहां पर छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन (Quality Education)नहीं मिल पा रही है, उन्हें अगले शैक्षणिक सत्र (Academic Session) से बंद कर दिया जाएगा और ऐसे शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए निकट के अच्छे संस्थानों में सीटें बढ़ाई जाएंगी और विद्यार्थियों को आने-जाने का खर्च भी राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। आने वाले पांच वर्षों में हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था (Education System) को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा, जिसके लिए राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुधार की दिशा में कदम उठाते हुए नर्सरी से लेकर जमा दो तक शिक्षा का एक ही निदेशालय बनाने जा रही है।
कुछ लोगों पर राज्य की संपदा लुटाना उचित नहीं
सीएम सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कठिन परिस्थितियों के बावजूद आत्मनिर्भर हिमाचल की नींव रख रही है। राजनीतिक लाभ के लिए महज कुछ लोगों पर राज्य की संपदा लुटाना उचित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को उसका अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यवस्था में सुधार के लिए अनेक फैसले ले रही है और आने वाले समय में भी इसी दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने पर जोर दे रही सरकार
सीएम सुक्खू ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए राज्य सरकार अगले शैक्षणिक सत्र से जिला मुख्यालयों पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में को-एजुकेशन शुरू की जाएगी। राज्य सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोल रही है और अगले सत्र से दस ऐसे स्कूल कार्य करना शुरू कर देंगे। इन स्कूलों में स्वीमिंग पूल, इनडोर स्टेडियम और खेल गतिविधियों के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पिछली बीजेपी सरकार ने चुनावी लाभ के लिए अपने कार्यकाल के अन्तिम छह महीने में 900 संस्थान खोल दिए, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने पर जोर दे रही है ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का बखूबी सामना कर सकें। सीएम ने राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान कॉलेज में सेंट्रल हीटिंग सिस्टम लगाने के साथ-साथ कॉलेज में अगले शैक्षणिक सत्र से इकोनोमिक्स, पॉलिटिक्ल साइंस और इंग्लिश की पीजी कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
संजू चौधरी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

