- Advertisement -
शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। जिन लोगों पर शनि की टेढ़ी दृष्टि पड़ती है उन्हें कई कष्टों का सामना करना पड़ता है। 29 सितंबर 2020 की सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर शनिदेव अपनी चाल वक्री से मार्गी करेंगे। शनि की चाल मार्गी होने से कई राशियों के जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी। शनि के इस राशि परिवर्तन से कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो गया है वहीं धनु और मकर राशि में पहले से ही शनि की साढ़े साती का प्रभाव चल रहा था, वह भी इस साल के अंत तक समाप्त हो जाएगा।
मेष: शनि की चाल बदलने से मेष राशि के जातकों के कामकाज में तेजी आएगी। इस समय किस्मत आपका साथ देगी। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस दौरान आप अपने शत्रु पक्ष पर भारी रहेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को भी अच्छा लाभ मिलेगा।
वृषभ : इस राशि के जातकों को यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपका पुराना अटका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है। कामकाज के क्षेत्र में समय अनुकूल रहेगा। रिलेशनशिप की बात करें तो आप अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
मिथुन: जातकों के लिए ये समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। इस दौरान आपके पार्टनर को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। शनि देव की कृपा आप पर बनी रहेगी और ये समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।
कर्क : यदि आप दुश्मनों की चालों से परेशान चल रहे थे तो अब समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा। आपको कामकाज से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है और इनसे आपको लाभ भी मिलेगा। समाज में आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा।
सिंह: रिलेशनशिप के लिहाज से ये समय आपके लिए बहुत बढ़िया रहने की उम्मीद है। संतान पक्ष से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के जो जातक शिक्षा से जुड़े हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। पैसों के लिहाज से ये समय अच्छा रहेगा और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे।
कन्या : शनि की चाल मार्गी होने से कन्या राशि के जीवन में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि आपकी माता की सेहत पिछले कुछ समय से खराब थी तो इस समय आपको राहत मिलेगी। इस समय आप अपने विरोधियों पर हावि रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के अलावा व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा। सेहत के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा हालांकि आप किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।
तुला : तुला राशि के जातकों को स्वयं में सकारात्मकता का एहसास होगा। कामकाज के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना मिलने की संभावना है। यदि आप अभी तक अविवाहित हैं तो कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपको फ़ालतू के खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक : आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा था तो उसमें भी आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। इस दौरान आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
धनु : इस दौरान आपकी सेहत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों का समर्थन मिलेगा। रिलेशनशिप के मामले में समय आपके पक्ष में रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा और पदोन्नति भी हो सकती है।
मकर : अतीत में किये किसी निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होगी। शत्रु पक्ष द्वारा आपके मार्ग में पैदा किये अवरोधों को आप आसानी से पार कर सकेंगे। किस्मत आपके पक्ष में रहेगी।
कुंभ : शनि की चाल बदलने से आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन मिलने की उम्मीद है। यात्रा का योग बन रहा है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन: जातकों के लिए ये समय राहतभरा रहेगा। अगर काम का दबाव बढ़ता भी है तो आप उसे अपनी सूझबूझ से कम समय में ही संभाल लेंगे। घर का माहौल सुखद रहेगा। आपको अपनी माता का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
- Advertisement -