हिमाचल: लव मैरिज के आठ माह बाद पति ने पत्नी कर कर दी हत्या, आरोपी फरार

सोलन के परवाणू में हुई घटना, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

हिमाचल: लव मैरिज के आठ माह बाद पति ने पत्नी कर कर दी हत्या, आरोपी फरार

- Advertisement -

सोलन। हिमाचल में लव मैरिज के मात्र आठ माह बाद ही पति ने पत्नी की हत्या (Murder) कर दी है। पत्नी का शव बंद कमरे में मिला है। हादसा हिमाचल के सोलन जिला के परवाणू(Parwanoo) से सामने आया है। पुलिस ने किराये के कमरे में महिला का शव बरामद किया है। वहंी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक महिला के पिता बिहार के रहने वाले देवनाथ साहनी ने बताया कि उसकी बेटी 22 वर्षीय बेटी काजल ने करीब 8 माह पहले बद्दी में संदीप पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी उत्तर प्रदेश (UP) के साथ प्रेम विवाह किया था। वह दोनों ही बद्दी में नौकरी करते थे। उन्होंने बताया कि करीब 3 महीने पहले बेटी व दामाद नौकरी छोड़कर परवाणू आ गए थे। परवाणू में वह रोशन लाल ठाकुर निवासी लोअर टकसाल के मकान में किराये का कमरा लेकर रहने लगे।


यह भी पढ़ें: 20 वर्ष की लड़की को हुआ 77 वर्ष के बुजुर्ग से प्यार, पढ़े कैसे शुरू हुई लवस्टोरी

देवनाथ ने बताया कि उनकी बेटी ने पिछले माह ही उन्हें बताया था कि उसके पति का किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके चलते वह उसके साथ मारपीट करता है। जिसके बाद काजल उनके पास रहने को आ गई। उन्होंने बताया कि 3 दिसंबर को उसका पति संदीप ने उसे फोन किया और उसके बाद काजल अपने पति के पास टकसाल चली गई। जब उन्होंने अगले दिन बेटी और दामाद से संपर्क करना चाहाए तो दोनों के फोन बंद आए। जब कमरे में जाकर देखा तो कमरा बंद मिला। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब कमरा खोला तो अंदर काजल काजल मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी हुई थी। बेटी के गर्दन पर नीले व खरोंच के निशान थेए जिससे साफ प्रतीत होता है कि इसके दामाद संदीप ने बेटी काजल की हत्या की है। उसके बाद कमरे में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। संदिग्ध संदीप की तलाश की जा रही है। उधर, पुलिस ने हत्या का मामला आईपीसी की धारा 302 के तहत दर्ज किया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

- Advertisement -

Tags: | himachal news live | पत्नी | current news of himachal pradesh | पति | himachal news online | हत्या | हिमाचल | Solan | लव मैरिज | Murder | आरोपी फरार | Himachal News | latest news | latest himachal news in hindi | Himachal Breaking News | Himachal headlines in Hindi | himachal abhi abhi news | today himachal news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है